Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकोरोना काल में बुजुर्गों की मदद करेगी पुलिस

कोरोना काल में बुजुर्गों की मदद करेगी पुलिस

 देहरादून। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के खतरे को देखते हुए पुलिस बुजुर्गों के लिए सुरक्षा कवच का काम करेगी। चिकित्सकों के अनुसार, कोरोना वायरस बुजुर्गों के लिए अधिक घातक है। इसलिए सीनियर सिटीजन के स्वास्थ्य के मद्देनजर पुलिस ने नई पहल की है। यदि किसी सीनियर सिटीजन को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है तो वह 9045455750 पर कॉल कर सकते हैं।

इस हेल्पलाइन नंबर पर पुलिस बुजुर्गों के घर पहुंचकर मदद उपलब्ध कराएगी। स्वास्थ्य से लेकर तमाम सुविधाएं दी जाएंगी। एक फोन करते ही पुलिस मदद के लिए हाजिर होगी। एसएसपी डी सेंथिल

अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि सीनियर सिटीजन के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 9045455750 पर सभी तरह की मदद दी जाएगी। खाना, दवाई, सब्जी समेत अन्य किसी भी तरह की दिक्कत पर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की जा सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ने पर टीम से संपर्क कर उन्हें भेजा जाएगा। अस्पताल ले जाने में भी पुलिस मदद करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments