Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधकोरोना काल मे अस्पतालों के गड़बड़झाले पर सीएमओ दफ़्तर का एक्शन,सात अस्पतालों...

कोरोना काल मे अस्पतालों के गड़बड़झाले पर सीएमओ दफ़्तर का एक्शन,सात अस्पतालों से 22 लाख से ज़्यादा राशि हुई वापिस ।

कोविड काल  में लोगों की मजबूरी का फायदा उठा कर लूट खसोट  करने वाले अस्पतालों पर अब अंकुश लगना शुरू हो गया है,राजधानी देहरादून के कई अस्पतालों को सीएमओ दफ्तर से नोटिस जारी किए गये हैं। सीएमओ दफ़्तर से जारी नोटिस के बाद 22 लोगो के 22 लाख 62 हज़ार रुपये लौटा दिया गया है जबकि एक अन्य अस्पताल के  बिल को चैक किया जा रहा है ।
कोरोना काल में कई अस्पतालों ने जमकर मुनाफ़ा कमाया और मरीज का इलाज़ कराने के नाम नियमो के विरुद्ध जाकर  भारी भरकम बिल जनता को थमाया,लेकिन जनता की शिकायतों के बाद सीएमओ दफ़्तर एक एक बिल को बारीकी से जांच कर रहा है, और अभी तक  7 अस्पतालों से 22 लाख रुपये से ज़्यादा जनता को वापिस मिल चुका है।
अपर मुख़्य चिकित्साधिकारी संजीव दत्त ने बताया कि लगातार जनता की शिकायतें सामने आ रही है जिसके बाद अस्पतालों को नोटिस भेजा जा रहा है अभी तक कई अस्पतालों से पैसे वापिस करवाये जा रहे है औऱ जो अस्पताल नोटिस के बाद भी पैसे वापस नही करेंगे उनके ख़िलाफ़ क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी और  अस्पताल को सील भी किया जाएगा ।
-संजीव दत्त-सीएमओ देहरादून
सीएमओ दफ्तर के एक्शन के बाद जहां 7 अस्पतालों से 22 लाख की वापसी हुई है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अन्य शिकायतों का अगर सही से संज्ञान लिया गया तो अस्पतालों द्वारा कोविड काल मे जनता से भारी भरकम वसूली हुई धनराशि को  देहरादून सीएमओ दफ्तर जल्द वापस करवा पाएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments