Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकोरोना के चलते उत्तराखंड बोर्ड का सेलेबस होगा 30 प्रतिशत कम। 

कोरोना के चलते उत्तराखंड बोर्ड का सेलेबस होगा 30 प्रतिशत कम। 

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के चलते किए गए लॉकडाउन के बाद अब राज्य में दसवीं और बारहवीं के स्कूलों को खोल दिया गया है और उनकी पढ़ाई शुरू हो गई है। लेकिन स्कूल बंद रहने की वजह से छात्रों को अपना सिलेबस कवर करने में दिक्कत आ रही है यही वजह है कि अब  शिक्षा विभाग ने छात्रों की समस्या को देखते हुए  सिलेबस को कम करने का फैसला लिया है ।उत्तराखंड में कोरोना के चलते किये गए लॉक डाउन के चलते स्कुल कालेज बंद थे अब दसवीं और बारवीं की कालेजों को खोल दिया गया है कोरोना के चलते काफी महीने बिना पढ़ाई के बच्चो के पढ़ाई का काफी समय निकल गया है ऐसे में अब उत्तराखंड सरकार ने बोर्ड के छात्रों का कोर्स 30 प्रतिशत कम करने का फैसला किया हैं यानी 10वीं और 12वीं के छात्रों का सिलेबस 30 फ़ीसदी तक कम किया जाएगा ताकि अगले वर्ष होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में  छात्रों को परीक्षा देने में किसी तरह की दिक्कत ना आए क्योंकि कुछ महीने तो लॉकडाउन में चले गए और बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाई है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय  का कहना है कि  सिलेबस को लेकर जो भी एनसीईआरटी के निर्देश होंगे उसी के अनुसार आगे की पढ़ाई पर ध्यान दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments