Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच तीरथ सरकार का बड़ा फैसला, सभी...

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच तीरथ सरकार का बड़ा फैसला, सभी विभाग के कर्मचारियों के तबादले लगाई रोक, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

यूपी में बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह सरकार ने इस साल सामान्य तबादले निरस्त कर दिए। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को इसके निर्देश दे दिए। पुलिस समेत सभी विभागों में केवल प्रशासनिक और अनुकंपा के आधार पर होने वाले तबादले ही होंगे। अनिवार्य, अनुरोध श्रेणी के सभी तबादलों पर फिलहाल रोक रहेगी। सीएम ने अपहरा्न ट्वीट कर इस फैसले की जानकारी दी। सरकार का कहना है कि तबादले होने से बड़े पैमाने पर कर्मचारी-शिक्षक प्रभावित होते। एक स्थान से दूसरे स्थान शिफ्ट होने में भी समस्या है और जिस प्रकार कोरोना का संक्रमण फैल रहा है, यह सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं होगा।

तबादले रोकने के फैसले से शिक्षक खफा
राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी ने कहा है कि पिछले पांच साल से शिक्षकों के तबादले नहीं हुए हैं। सरकार तबादले अवश्य करें, भले ही नियुक्ति प्रक्रिया फिलहाल स्थगित रहे। डिमरी ने कहा, इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी।

शिक्षण संस्थान अगले आदेश तक बंद
देहरादून। 
मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों को अगले आदेश तक बंद करने के आदेश दे दिए हैं। जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग में प्रदेश में कोविड की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन पूरी सख्ती से कराया जाने पर जोर दिया। कहा कि, हर जिले में कोविड केयर सेंटरों को मजबूत किया जाए। सीएम तीरथ ने कहा कि प्रदेश की सभी शिक्षण संस्थानों को बंद किया जाए। राज्य की सीमाओं पर पूरी गम्भीरता से जांच की जाए। प्रदेश में आने वाले दूसरे राज्यों के लोगों को आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट के बिना अनुमति न दी जाए।

उत्तराखण्ड वापस आने वाले प्रवासी लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिये पिछली बार के पोर्टल को दोबारा एक्टिव किया जाए। घर लौटने पर प्रवासियों के लिये होम क्वारटाइन अनिवार्य किया जाए। सीएम ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने की आवश्यकता है। ग्राउंड में काम करने वाले फ्रंटलाईन वर्क्स का मनोबल बढ़ाया जाए। कोशिश की जाए कि हमारे स्वास्थ्य कर्मी और अन्य फ्रंटलाईन वर्क्स संक्रमित न हों। इसके लिए सभी तरह की सावधानी बरती जाए। टीकाकरण में और तेजी लाई जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूङी, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव अमित नेगी, नितेश झा, शैलेश बगोली, डा पंकज कुमार पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments