Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकोरोना वायरस ने ली भाजपा विधायक की जान, दो हफ्ते पहले हुआ...

कोरोना वायरस ने ली भाजपा विधायक की जान, दो हफ्ते पहले हुआ था पत्नी का निधन

उत्तराखंड से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। उनका राजधानी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में कोरोना का इलाज चल रहा था। यहीं उनका निधन हुआ। सुरेंद्र सिंह जीना अल्मोड़ा की सल्ट विधानसभा सीट से विधायक थे। उनकी पत्नी की कुछ ही दिनों पहले हार्ट अटैक की वजह से मौत हुई थी।

आपको बता दें कि सुरेंद्र सिंह जीना पिछले दो बार से अल्मोड़ा की साल्ट विधानसभा सीट से चुनाव जीत कर विधायक बने थे। साल 2017 में उन्होंने 3 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी जबकि साल 2012 में उन्होंने साढ़े चार हजार वोटों से कांग्रेस के प्रत्याशी को हराया था।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक
सल्ट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भगत ने कहा कि सुरेन्द्र सिंह जीना हमारे युवा, ऊर्जा वान व योग्य कार्यकर्ता और विधायक थे। वो हमेशा संगठन एवं जनहित में सक्रिय रहते थे। वो एक शालीन व्यक्ति थे और हर वर्ग में लोकप्रिय थे। उनके निधन से पार्टी व समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है।

उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे व उनके परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। हाल में उनकी पत्नी का निधन हुआ था और अब उनके निधन से परिवार पर अवर्णनीय दुख आ पड़ा है।

ईश्वर यह दोहरा दुख सहन करने की शक्ति परिवार को दे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से भी और पूरी पार्टी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments