Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकोरोना संक्रमित ओएनजीसी के उप महाप्रबंधक की मौत, संक्रमण की चपेट में...

कोरोना संक्रमित ओएनजीसी के उप महाप्रबंधक की मौत, संक्रमण की चपेट में आ चुके 124 अधिकारी-कर्मचारी

कोरोना संक्रमित तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के उपमहाप्रबंधक की मौत हो गई। वहीं, पिछले दो दिन में 22 वैज्ञानिक, अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित आए हैं। पिछले 25 मार्च से अब तक ओएनजीसी में 124 वैज्ञानिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण हो चुका है।बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद संस्थान की ओर से तमाम एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। ओएनजीसी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीत वासन ने बताया कि संस्थान के उप महाप्रबंधक विनोद कुमार की शनिवार को मौत हो गई।जबकि, पिछले 48 घंटे में संस्थान के 22 अधिकारियों, कर्मचारियों को संक्रमण हुआ है। डॉ. पीत वासन के मुताबिक, फिलहाल बाकी कोरोना संक्रमितों की स्थिति सामान्य है। बताया कि संस्थान में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मुख्य प्रशासनिक भवन समेत तमाम कार्यालयों और सरकारी आवासों में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। विशेषज्ञों की मदद से जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments