Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकोरोना हराने को गीतकार श्री प्रसून जोशी ने दस लाख, वनगर निगम...

कोरोना हराने को गीतकार श्री प्रसून जोशी ने दस लाख, वनगर निगम ने 51 लाख दिए मुख्यमंत्री राहत कोष में

देहरादून :  कोरोना वायरस से जंग में नगर निगम देहरादून के अधिकारी कर्मचारियों ने 51लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिए हैं। यह चेक मेयर श्री सुनील उनियाल गामा ने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र को सौंपा। इस अवसर पर नगर आयुक्त देहरादून श्री विनय शंकर पांडे भी उपस्थित थे।

इस धन राशि में 40 लाख रुपए नगर निगम बोर्ड फंड से एवं 11लाख रुपए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन से दिया गया है।

उधर भारतीय सेंसर बोर्ड के चेयरमैन एवं भारतीय सिनेमा के गीतकार श्री प्रसून जोशी ने भी कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 10 लाख रुपए दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments