Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधकोर्ट में पहुंच कर बोला युवक,हत्या कर आया हूँ,कोर्ट में रह गए...

कोर्ट में पहुंच कर बोला युवक,हत्या कर आया हूँ,कोर्ट में रह गए सब सन्न,दिल दहला देने वाली घटना

देहरादून के प्रेमनगर में आज एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई जब प्रेमनगर के टी स्टेट इलाके में  एक 15 साल की छात्रा का गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी गयी,जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गयी,छात्रा गुरुनानक स्कूल में पढ़ने वाली बताई जा रही है।

 

लेकिन इस पूरे घटनाक्रम के बीच मे एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया जब जानकारी प्राप्त हुई कि अपराधी जिसे पुलिस तलाश कर रही थी वो कोर्ट में पहुंच कर बेहद चोंकाने वाले तरीके से आत्मसमपर्ण कर दिया,अपराधी ने कोर्ट में पहुंच कर कहा कि वो हत्या करके आया है उसकी ये बात सुन कर कोर्ट में सभी सन्न रह गए,

 

मौके पर मौजूद कई अधिवक्ता सन्न रह गए।वरिष्ठ अधिवक्ता चन्द्रशेखर तिवारी ने बताया कि वो उस समय कोर्ट में मौजूद थे जिस वक्त आरोपी युवक कोर्ट पहुंचा था।अदालत ने मामले में संज्ञान लेते हुए उसे तत्काल हिरासत में लेने के निर्देश दे दिए जिसके बाद युवक को हिरासत में ले लिया गया।

 

एसपी ग्रामीण स्वतंत्र कुमार ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है बाकी पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधी को पकड़ने की कोशिश जारी है।

 

अब सवाल उठता है जो अपराधी पहले ही कोर्ट में आत्मसमर्पण कर चुका है पुलिस अब अब भी उसकी तलाश की बात कर रही है तो क्या पुलिस को इस मामले में जरा भी जानकारी नहीं है और अगर पुलिस को जानकारी है तो पुलिस युवक के आत्मसमर्पण की बात क्यों सार्वजनिक नही कर रही,सवाल कई हैं ? बरहाल जो पुलिस अभी भी उस अपराधी की तलाश कर रही है जो पहले ही आत्मसमर्पण कर चुका है.कुल मिलाकर पुलिस ने आरोपी की  गिरप्तारी की पुष्टि अभी भी नहीं की है।

 

अब जिस अपराधी की तलाश में पुलिस इधर से उधर भटक रही है वो बिना पुलिस की नजर में आये आसानी से कोर्ट में भी पहुंच गया,ऐसे में पुलिस कितनी एक्टिव मोड़ में काम करती है उसका भी अंदाजा लगाया जा सकता है।प्रेमनगर इलाके में एक सप्ताह के दौरान ये दूसरी घटना है जो कहीं न कहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है कि एक अपराधी किसी की हत्या कर इतने आराम से कोर्ट पहुंच गया और पुलिस को कोई खबर तक नहीं लग पायी वो भी तब जब कोर्ट में बिल्कुल सामने एसएसपी दपत्तर पड़ता हो ?

 

हालांकि खबर लिखने के बाद काफी देर बाद पुलिस की ओर से इस मामले को लेकर पुष्टि अब कर दी गयी है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments