Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकोविड के कारण सादगी से मनाया जाएगा राज्य का 20वां स्थापना दिवस

कोविड के कारण सादगी से मनाया जाएगा राज्य का 20वां स्थापना दिवस

देहरादून। राज्य स्थापना की 20 वीं वर्षगांठ नौ नवंबर को सादगी से मनाई जाएगी। कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर ली गई है। गुरुवार को कलैक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी प्रशासन कैलाश सिंह टोलिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि आयोजन में कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पूरा अनुपालन किया जाएगा। मास्क, सेनिटाईजेशन व सामाजिक दूरी को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

जिले के सभी शासकीय भवनों में आठ नवम्बर से 11 नवम्बर तक मन्द प्रकाश वाले बल्बों का प्रयोग किया जाएगा। इस बार कुमाऊॅ मण्डल विकास निगम के सभी अतिथि गृहों में भी रोशनी की जाएगी। जिले का मुख्य कार्यक्रम राज्य अतिथि गृह के शैले हाॅल में आयोजित होगा। इस अवसर पर उत्तराखण्ड शासन की ओर से प्रकाशित विकास पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा।

साथ ही जन कल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास भी किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी। तल्लीताल में महात्मा गाॅधी, डाॅ.भीमराव अम्बेडकर, शहीद मैजर राजेश अधिकारी तथा ज़ू मार्ग स्थित शहीद स्मारक पर तथा मल्लीताल में पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त की पूर्तियों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये जायेंगे।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एसएस जंगपांगी, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव मोहन, सीएमओ डाॅ.भागीरथी जोशी, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ललित मोहन जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी डाॅ.धनपत कुमार, अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक गुप्ता, अधिशासी अभियंता विद्युत एसएस उस्मान, उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा, अधिशासी अभियंता सिंचाई हरीश चन्द्र भारती, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, महाप्रबन्धक उद्योग विपिन कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments