Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकोविड 19 के नए वेरिएंट जेएन.1 को लेकर उत्तराखंड में एडवाइजरी जारी,...

कोविड 19 के नए वेरिएंट जेएन.1 को लेकर उत्तराखंड में एडवाइजरी जारी, अस्पतालों को क‍िया गया अलर्ट

देहरादून। कोविड 19 के नए वेरिएंट जेएन. 1 को लेकर उत्तराखंड में एडवाइजरी जारी कर दी गई है। स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार ने ने एडवाइजरी जारी की है। बता दें, कोविड 19 के नए वेरिएंट जेएन.1 का फिलहाल उत्तराखंड में कोई मरीज नहीं है। एहतियात के तौर पर सभी अस्पतालों को अलर्ट क‍िया गया है।

भारत में कोरोना वायरस एक बार फिर डराने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के 260 नए केस दर्ज क‍िए गए हैं, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 1,828 हो गए हैं। सोमवार की सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, मरने वालों की संख्या 5,33,317 दर्ज की गई। देश में कोविड मामलों की संख्या 4.50 करोड़ (4,50,05,076) है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments