Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमहाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी ने मुमकिन किया दादर-रामनगर रेल सफर, हजारों लोगों...

महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी ने मुमकिन किया दादर-रामनगर रेल सफर, हजारों लोगों को मिलेगा लाभ

महाराष्ट्र । महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी की सकारात्मक सोच के चलते दादर (मुंबई) – रामनगर (नैनीताल) के बीच सप्ताह में दो दिन नई रेल चलने को मिली मंजूरी।

कई समय से राज्यपाल ने महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे को मुंबई-रामनगर के बीच पूरे सप्ताह रेल चलाने का अनुरोध किया था। जिसमें अपर महाप्रबंधक प.रे. ने अपने पत्र 7 फरवरी 2020 साथ ही महाप्रबंधक प.रे. ने अपने पत्र 3 मार्च 2020 के जरिये कोश्यारी को पश्चिम रेलवे द्वारा संस्तुति बाई वीकली दादर-रामनगर ट्रेन के लिए रेलवे बोर्ड को सिफारिश कर दर गई है इसके बारे में सूचित किया गया था।

राज्यपाल कोश्यारी ने फोन पर केंद्रिय रेल मंत्री से वार्ता की जिसमें रेल मंत्री ने आश्वासन दिया था कि इस बारे में जल्द की कोई उचित कदम उठाया जाएगा।
मुंबई में उत्तराखंड के लाखों लोगों के साथ ही उत्तर प्रदेश, ब्रज, रूहैलखंड व नेपाल के कई लोग बड़ी संख्या में बसे हुए हैं। कोश्यारी के माध्यम से प्रस्तावित ट्रेन में दो कोच टनकपुर के लिए इज्जतनगर तक लगाने सहित उन्हें अन्य ट्रेन में जोड़ने का भी अनुरोध किया है। जल्द ही नई ट्रेन शुरू होने की आश जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments