Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकोहरे व पाले से प्रदेश में और लुढ़केगा पारा, अधिकतम तापमान में...

कोहरे व पाले से प्रदेश में और लुढ़केगा पारा, अधिकतम तापमान में आएगी कमी

देहरादून : प्रदेश में शुष्क मौसम का दौर फिलहाल कुछ दिनों तक बना रहेगा। पहाड़ों में पाला पड़ने से न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के आसपास पहुंचने की संभावना है जबकि मैदान के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह एवं शाम को कोहरा छाया रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 26.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मसृरी का अधिकतम तापमान 19.5 व न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसी प्रकार पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.1 व न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 10 एवं 11 दिसंबर को प्रदेश के अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में 18 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर आने का अनुमान है। आने वाले सप्ताह में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments