Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकौन है उत्तराखंड का आईपीएस अफसर? होटल कारोबारी आत्महत्या में उछला नाम

कौन है उत्तराखंड का आईपीएस अफसर? होटल कारोबारी आत्महत्या में उछला नाम

देहरादून। दिल्ली में होटल मालिक की आम्तहत्या के मामले में उत्तराखंड के एक आईपीएस का नाम आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप है। ऐसे में उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय दिल्ली पुलिस को पत्र भेज कर उस अधिकारी की जानकारी मांग रही है, ताकि उसके खिलाफ यहां भी जांच कराई जा सके।

22 नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेल गांव के सामने एक मकान में होटल मालिक ने आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उन्होंने सुसाइड नोट लिखा था। इसमें पार्टनशिप का विवाद बताया था। लिखा था कि इस होटल में उत्तराखंड के एक आईपीएस का हिस्सा है।

वह अपने हिस्से की रकम मांग रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने जांच के लिए यह सुसाइड नोट सील कर लिया था। अब उत्तराखंड कैडर के इस अधिकारी की चर्चाएं सरकारी महकमे से लेकर शासन तक में आम हो गई हैं। एडीजी कानून व्यवस्था एवं पुलिस प्रवक्ता वी मुरूगेशन ने बताया कि दिल्ली पुलिस की ओर से उन्हें कोई संपर्क नहीं किया गया है।

अब दिल्ली पुलिस को एक पत्र भेजा जा रहा है। दिल्ल्ी पुलिस को अधिकारी का नाम उजागर करना चाहिए ताकि उत्तराखंड में इस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments