Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डक्या थी वजह, जो मतदान के ठीक बाद समाजवादी पार्टी ने दो...

क्या थी वजह, जो मतदान के ठीक बाद समाजवादी पार्टी ने दो प्रत्याशियों को कर दिया निलंबित

देहरादून। समाजवादी पार्टी ने दो अधिकृत प्रत्याशियों द्वारा मतदान से ठीक पहले दूसरे दलों के प्रत्याशी को समर्थन देने के मामले को गंभीरता से लिया है। सपा ने इसे अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधि मानते हुए हरिद्वार ग्रामीण के पार्टी प्रत्याशी साजिद अंसारी और काशीपुर से पार्टी प्रत्याशी बलजिंदर सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है। दोनों से 10 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। जवाब संतोषजनक न पाए जाने की स्थिति में छह साल का निष्कासन करने की चेतावनी दी गई है।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 46 सीटों पर प्रत्याशियों को उतारा था। मतदान से ठीक चार दिन पहले काशीपुर के प्रत्याशी बलजिंदर सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया। इसी प्रकार हरिद्वार ग्रामीण से पार्टी प्रत्याशी साजिद अंसारी ने भी मतदान से चार दिन पहले बसपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया। सपा प्रदेश अध्यक्ष एसएन सचान ने कहा कि दोनों प्रत्याशियों से 10 दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है। जवाब संतोषजनक न पाए जाने की स्थिति में दोनों के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments