Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरक्रांतिदल युवा प्रकोष्ठ ने कार्यकर्ताओें को दायित्व सौंपे

क्रांतिदल युवा प्रकोष्ठ ने कार्यकर्ताओें को दायित्व सौंपे

देहरादून। संवाददाता। उत्तराखण्ड क्रांतिदल युवा प्रकोष्ठ द्वारा आज कार्यकारणी का विस्तार किया गया। जिसमें प्रथम चरण में देहरादून के कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया।

उंक्राद युवा प्रकोष्ठ के केन्द्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा इस आशय की ेजानकारी देते हुए बताया गया कि भूषण उनियाल को केन्द्रीय उपाध्यक्ष, मेहर राणा के केन्द्रीय प्रवक्ता, सीमा रावत को जिला अध्यक्ष, ललिता बौद्ध को जिला उपाध्यक्ष, राजेन्द्र भण्डारी को केन्द्रीय संगठन सचिव गुलबहार राव को ब्लाक अध्यक्ष धर्मपुर, विनीत सकलानी को जिला महामंत्री, रघुवीर चमोली को केन्द्रीय संगठन सचिव व संदीप रावत को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इस अवसर पर कई युवाओं ने उंक्राद की सदस्यता ली। इस अवसर पर केन्द्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी व सिडकुल मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नाम पर बेवकूफ बनाया है जबकि विभिन्न विभागों में हजारों पद रिक्त चल रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments