Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डक्रिसमस और न्यू ईयर पर पर्यटकों के लिए घूमने और ठहरने पर...

क्रिसमस और न्यू ईयर पर पर्यटकों के लिए घूमने और ठहरने पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं

देहरादून। संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक ने गुरुवार को सदन में कहा कि क्रिसमस और न्यू ईयर पर उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों घूमने और ठहरने पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है।

मदन कौशिक ने कहा कि क्रिसमस और न्यू ईयर पर न ही पर्यटकों की होटलों में की गई एडवांस बुकिंग रद्द करने की जरूरत है

कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार ने क्रिसमस और न्यू ईयर पर पार्टी आयोजन और बार पर प्रतिबंध लगाया है।

इससे होटल व्यवसायी पर कोई प्रतिकूल असर नहीं होगा, कोई भी बुकिंग कैंसिल नहीं होगी, लेकिन 25 व 31 दिसम्बर को बार और पार्टी पर प्रतिबंध रहेगा।

संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक ने गुरुवार को यह बात उत्तराखंड विधानसभा सत्र के आखिरी दिन सदन में कही।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments