Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डक्वारंटीन सेंटर में हृदयगति रुकने से 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत

क्वारंटीन सेंटर में हृदयगति रुकने से 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत

धुमाकोट। नैनीडांडा ब्लॉक के पीपली गांव के होम क्वारंटीन सेंटर में हृदयगति रुकने से 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हृदय रोग से पीड़ित वृद्धा का दिल्ली से उपचार चल रहा था। कोरोना का किसी प्रकार के लक्षण नहीं पाए जाने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने वृृद्धा का शव उनके परिजनों को सौंप दिया है।

राजस्व उपनिरीक्षक विवेक सिंह रावत ने बताया कि 23 मई को पीपली गांव निवासी मृतक ठगुली देवी पत्नी चंदन सिंह अपने परिजनों के साथ दिल्ली से गांव पहुंची थीं। तब से वह परिवार के 12 लोगों के साथ गांव के मिलन केंद्र में होम क्वारंटीन सेंटर में रह रही थीं।

शुक्रवार शाम सात बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और उनका देहांत हो गया। पूछताछ में उनके परिजनों ने बताया कि ठगुली देवी का दिल्ली से हृदय रोग का उपचार चल रहा था। क्वारंटीन सेंटर में वृद्धा की मौत की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टरों की टीम को लेकर पहुंचे।

डॉक्टरों ने क्वारंटीन सेंटर में रह रहे ठगुली देवी के 12 परिजनों और 10 अन्य लोगों की स्वास्थ्य जांच की। इसमें सभी स्वस्थ पाए गए। इसके बाद आग्रह के बाद वृद्धा का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments