Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डक्वारंटीन सेंटर ले जाते वक्त कुछ लोग रास्ते में बस से उतरकर भागे

क्वारंटीन सेंटर ले जाते वक्त कुछ लोग रास्ते में बस से उतरकर भागे

देहरादून। देहरादून रेलवे स्टेशन से क्वारंटीन सेंटर ले जाते वक्त कुछ लोग रास्ते में बस से उतरकर भाग गए। सभी लोग दिल्ली से एक ट्रेन से देहरादून पहुंचे थे। रात करीब 12 बजे दो लोग खुद थाने पहुंच गए। जबकि अन्य लोगों की पुलिस रातभर तलाश करती रही। सोमवार रात करीब 10 बजे दिल्ली से एक ट्रेन पहुंची थी।

नियमानुसार दिल्ली से आने वाले लोगों को संस्थागत क्वारंटीन होना होता है। ऐसे में पुलिस उन्हें एक बस के माध्यम से प्रेमनगर स्थित सेंटर ले जा रही थी। इसी बीच बल्लूपुर के पास उन्होंने बहाने से बस रुकवाई और कुछ लोग उतरकर भाग गए। पुलिस को जैसे ही इसका पता चला वसंत विहार एसओ नत्थीलाल उनियाल मय फोर्स उनकी तलाश में जुट गए।
भागने वालों की संख्या पांच से सात बताई जा रही है। मामले में एसपी सिटी श्वेता चैबे ने बताया कि थाना वसंत विहार के अलावा अन्य थाना पुलिस को भी अलर्ट कर दिया है। प्राथमिक जांच में सभी लोग व्यापार के सिलसिले में देहरादून आए बताए जा रहे हैं।

उन्हें नियमानुसार क्वारंटीन सेंटर में दाखिल किया जाना था। मिलने के बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस हर मामले की पड़ताल कर रही है। देर रात तक दो लोग थाने पहुंच गए हैं। शेष की तलाश की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments