Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डखतरनाक घाटों पर लापरवाही की डुबकी पर्यटकों की जान पर पड़ रही...

खतरनाक घाटों पर लापरवाही की डुबकी पर्यटकों की जान पर पड़ रही भारी, गाजियाबाद का युवक डूबा

ऋषिकेश : तीर्थनगरी ऋषिकेश क्षेत्र में गंगा के खतरनाक घाटों पर लापरवाही की डुबकी पर्यटकों की जान पर भारी पड़ रही है। मंगलवार सुबह मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के नीम बीच के समीप गाजियाबाद का एक युवक गंगा में डूब गया।

पुलिस के मुताबिक लोनी गाजियाबाद निवासी मुकेश (22 वर्ष) अपने साथी के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। मंगलवार सुबह वह नहाने के लिए नीम बीच के समीप एक घाट पर चले गए। जहां अचानक तेज बहाव के चपेट में आने से मुकेश गंगा की लहरों में ओझल हो गया। सूचना पाकर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

युवक की तलाश कर रही एसडीआरएफ की टीम

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती रितेश शाह ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश कर रही है। फिलहाल युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है। गंगा में लगातार पर्यटकों के डूबने की घटनाएं सामने आ रही है। दो दिन पूर्व भी मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के में अलग-अलग स्थानों पर दिल्ली तथा बिहार के दो युवक गंगा में डूब गए थे, जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

गंगा में डूबे युवक का शव पांच दिन बाद बरामद

वहीं स्वामीनारायण आश्रम घाट पर नहाने के दौरान गंगा में बहने वाले शीशम झाड़ी निवासी छात्र अमन अली का शव बैराज जलाशय से एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है। एसडीआरएफ के उप निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि अमन अली निवासी शीशम झाड़ी 20 अप्रैल की शाम तीन बजे स्वामीनारायण घाट पर अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था।

इस दौरान वह गंगा के बीच में चला गया गंगा के तेज बहाव में बह गया। तभी से एसडीआरएफ की टीम गंगा में सर्च आपरेशन चलाकर अमन की तलाश कर रहे थी। सोमवार शाम को एसडीआरएफ टीम ने अमन का शव बैराज जलाशय से बरामद कर लिया। अमन के शव की स्वजन ने पहचान की है।

गंगा में डूबे युवकों का नहीं चला पता

मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में बीती रविवार को गंगा में डूबे बिहार व दिल्ली के दो युवकों का दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल पाया है। बीती रविवार दोपहर सच्चा धाम तपोवन के नीचे राहुल राज (27 वर्ष) निवासी पटना बिहार गंगा में डूब गया था।

वहीं शिवपुरी आइटीबीपी कैंप के समीप गंगा में नहाते समय आशीष कुमार (29 वर्ष)निवासी कंजावाला दिल्ली गंगा में डूब गया था। आशीष अपने चार अन्य साथियों के साथ यहां आया था। पुलिस व एसडीआरएफ ने दोनों युवकों की तलाश के लिए गंगा में सर्च अभियान चलाया मगर कुछ पता नहीं चल पाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments