Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डखुशहाली और समृद्धि के लिए ऋषिकेश महापौर ने किया रुद्राभिषेक, क्षेत्रवासियों को...

खुशहाली और समृद्धि के लिए ऋषिकेश महापौर ने किया रुद्राभिषेक, क्षेत्रवासियों को दीं शुभकामनाएं

ऋषिकेश। ऋषिकेश नगर निगम की महापौर अनीता ममगाईं ने ऋषिकेश के समस्त नागरिकों को गोवर्धन पूजा महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने पौराणिक सिद्वपीठ वीरभ्रदेश्वर महादेव मंदिर में गोवर्धन पूजा महोत्सव के पावन अवसर पर शहरवासियों की मंगलकामना के संकल्प के साथ रुद्राभिषेक किया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक अनुष्ठान की शुरुआत भगवान शंकर के पुत्र भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ हुई। उसके बाद महापौर ने भगवान शिव और शिवलिंग का पूरे विधि-विधान के साथ षोडशोपचार पूजन किया। इसी क्रम में अंत में रुद्राभिषेक की आनुष्ठानिक प्रक्रिया वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न की गई।

रुद्राभिषेक के बाद महापौर ने देवभूमि ऋषिकेश के समस्त नागरिकों को गोवर्धन पूजा महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रुद्र का तात्पर्य ही दुखों का शमन करने वाला होता है। ऐसे में यह रुद्राभिषेक समूचे शहर की जनता के दुखों का शमन करेगा।

इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, सुरेंद्र मोगा, पार्षद विजेंद्र मोघा, विजय बडोनी, पंकज शर्मा, यसवंत रावत, राजपाल ठाकुर, अनिकेत गुप्ता, रंजन अंथवाल, गौरव केन्थुला, धीरेंद्र कुमार, दिनेश बिष्ट, ओमकार ठाकुर, कुलदीप टंडन, रेखा सजवाण, महेंद्र वर्मा मोजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments