Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास में रोपे ट्यूलिप बल्ब, व्यावसायिक उत्पादन बढ़ाने...

ख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास में रोपे ट्यूलिप बल्ब, व्यावसायिक उत्पादन बढ़ाने के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में ट्यूलिप पुष्प के व्यावसायिक उत्पादन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा है, ताकि पुष्प उत्पादन और बागवानी के क्षेत्र में नए अवसर विकसित किए जा सकें।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित उद्यान में ट्यूलिप बल्ब रोपित कर इस पहल की शुरुआत की। इस दौरान 17 प्रजातियों के करीब चार हजार ट्यूलिप उगाने की मुहिम शुरू की गई। इनमें लेक पर्पल और बाईकलर जैसी आकर्षक रंगत वाली विशेष प्रजातियों के ट्यूलिप भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जलवायु ट्यूलिप सहित विभिन्न पुष्पों के उत्पादन के लिए अनुकूल है। व्यावसायिक स्तर पर ट्यूलिप उत्पादन से न केवल किसानों की आय बढ़ेगी, बल्कि राज्य में फ्लोरीकल्चर को भी नई पहचान मिलेगी। उन्होंने उद्यान विभाग को पुष्प उत्पादन और बागवानी में नवाचार को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित से ट्यूलिप उत्पादन की तकनीक, रखरखाव और संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री आवास परिसर में किए जा रहे मशरूम उत्पादन, मौनपालन और अन्य बागवानी से जुड़े कार्यों का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बागवानी और पुष्प उत्पादन को आजीविका के सशक्त साधन के रूप में विकसित करने के लिए लगातार प्रयासरत है और आने वाले समय में इसे किसानों से जोड़कर बड़े स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments