Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगंगा सिर्फ जल स्रोत नहीं; हमारी समृद्ध संस्कृति का संवाहक: महापौर अनीता...

गंगा सिर्फ जल स्रोत नहीं; हमारी समृद्ध संस्कृति का संवाहक: महापौर अनीता ममगाईं

ऋषिकेश। नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मायाकुंड स्थित केवलानंद चौक पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर अनीता मम गाईं ने क्षेत्रवासियों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि गंगा केवल एक जलस्रोत ही नहीं, बल्कि हमारी प्राचीन और समृद्ध संस्कृति का वाहक है। वहीं, स्वच्छता अभियान के साथ नुक्कड़ नाटकों का आयोजन भी किया गया, जिसमें कलाकारों ने अपनी दमदार प्रस्तूतियों से छाप छोड़ी।

सोमवार को केवलानंद चौक में नमामि गंगे के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करते हुए महापौर ने कहा कि जल के बिना जीवन संभव नहीं है। हम सबको जलस्रोतों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने मौजूद लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। महापौर ने कहा कि विश्वभर में जल संरक्षण के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं।

हमारे देश में भी गंगा की स्वच्छता और जल संरक्षण के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके लिए अधिक से अधिक व्यक्तियों को जागरूक कर अभियान से जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि गंगा केवल एक जलस्रोत ही नहीं, बल्कि हमारी प्राचीन और समृद्ध संस्कृति का वाहक है। भारत में गंगा को देवी मानकर इसकी पूजा की जाती है। इसे साफ-सुथरा रखना हम सभी का दायित्व है।

इस अवसर पर नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल,जिला विकास अधिकारी परियोजना प्रबंधक स्वजल सुशील मोहन डोभाल,सामुदायिक विकास विशेषज्ञ मंजू जोशी, प्रवीण कुमार तकनीकी सलाहकार स्वजल परियोजना देहरादून, पार्षद मनीष मनवाल, विजय लक्ष्मी, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा, सचिन रावत, प्रशांत कुकरेती, विनोद जुगलान, जॉनी लांंबा सहित नमामि गंगे के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments