Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनगदरपुर विधायक के भाई समेत पांच पर जमीन हड़पने का आरोप, धोखाधड़ी...

गदरपुर विधायक के भाई समेत पांच पर जमीन हड़पने का आरोप, धोखाधड़ी व धमकी का मुकदमा दर्ज

बाजपुर। गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे के भाई देवानंद पांडे सहित चार अन्य लोगों के खिलाफ बाजपुर कोतवाली में फर्जीवाड़ा कर जमीन हड़पने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गांव बहादुरगंज निवासी संजय बंसल की तहरीर पर की है।

पीड़ित संजय बंसल ने बताया कि उसकी ग्राम मुंडिया पिस्तौर में भूमि है, जिसे आपसी रजामंदी से मझरा बक्श निवासी एक व्यक्ति को देखभाल और खेती के लिए दिया गया था। आरोप है कि 21 अगस्त 2025 को प्राधिकरण की ओर से उसे मौके पर बुलाया गया, जहां अवैध निर्माण को लेकर कारण बताओ नोटिस दिया गया।

संजय बंसल के अनुसार, मौके पर मौजूद विधायक के भाई देवानंद पांडे ने अपने साथियों के साथ उसे धमकाया और जमीन पर दोबारा न आने की चेतावनी दी। आरोप है कि उसके कागजात फेंक दिए गए और कहा गया कि जमीन उनकी है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने फर्जी किरायानामा तैयार कर उसकी जमीन हड़पने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले में बाजपुर पुलिस ने देवानंद पांडे, जय प्रकाश तिवारी, मोहन पांडे और किशन पांडे निवासी मोहल्ला मझरा बक्श, बाजपुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पूरे मामले की विवेचना एसआई कैलाश चंद नगरकोटी को सौंपी गई है।

इधर, भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने मामले को लेकर पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने दोनों पक्षों का नार्को टेस्ट कराने की बात कही है। विधायक ने यह भी कहा कि यदि इस प्रकरण में वह या उनका परिवार दोषी पाया जाता है, तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments