Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगलवां घाटी में शहीद हुए भारतीय जवानों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी...

गलवां घाटी में शहीद हुए भारतीय जवानों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून। गलवां घाटी में शहीद हुए भारतीय सेना के 20 जवानों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री भुवन कापड़ी एवं ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मेलाघाट रोड स्थित शहीद स्थल संजय पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने गलवां में चीन सेना के हमले में शहीद हुए भारतीय सेना के वीर सपूतों को पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

साथ ही दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। वहां अरुण सक्सेना, प्रदीप कुमार, नासिर खान, रवीश भटनागर, देवेंद्र कन्याल, राजू सोनकर, नरेंद्र आर्य, अजहर सिद्दीकी, मोहम्मद ताहिर, मनोज कोहली, हिमांशु तिवारी, गौर सिंह राणा, आशीष, रविंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments