Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगुजरात-हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद उत्तराखंड भाजपा में होगा बदलाव

गुजरात-हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद उत्तराखंड भाजपा में होगा बदलाव

देहरादून। गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार और एमसीडी चुनाव निपटने के बाद अब भाजपा सभी राज्यों में संगठन को चुस्त-दुरूस्त करने जा रही है। इसी क्रम में शानिवार को उत्तराखंड में प्रदेश मुख्यालय में भाजपा पदाधिकारियों की अहम बैठक बुलाई गई है।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवी सिंह चौहान ने बताया कि 11 बजे शुरू होने वाली बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार मौतम के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार शामिल होंगे।

सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बैठक में शिरकत करेंगे। चौहान ने बताया कि बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रम, बूथों पर पन्ना प्रमुखों की व्यवस्था को और मजबूत करने पर चर्चा होगी। इस के अलावा राज्य और केंद्र सरकार के कामों की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए पदाधिकारियों का लक्ष्य तय किया जाएगा। बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी? सह प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता? मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments