Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगुरूग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती भाजपा विधायक महेश नेगी, पुलिस कभी...

गुरूग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती भाजपा विधायक महेश नेगी, पुलिस कभी भी कर सकती है गिरफ्तार

देहरादून। दुष्कर्म के आरोप में फंसे द्वाराहाट सीट से भाजपा विधायक महेश नेगी की तबीयत अचानक खराब हो गई। वह गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए हैं। तबीयत खराब होने की जानकारी खुद महेश नेगी ने सोशल मीडिया के जरिये दी है। वहीं, इस मामले में विधायक पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। माना जा रहा है कि पुलिस कभी भी उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

अल्मोड़ा जिले की एक महिला से दुष्कर्म और उसके बच्ची का पिता होने के आरोपों से घिरे द्वाराहाट के भाजपा विधायक महेश नेगी ने रविवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट जारी कर अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा एक पत्र भी अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया है। पत्र में कोरोना महामारी के कारण लंबित उनकी विधानसभा क्षेत्र के कुछ सड़कों के निर्माण का मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है। बता दें कि, पीड़ि‍ता के मजिस्ट्रेटी बयान व मसूरी के होटल से साक्ष्य जुटाने के बाद भाजपा विधायक महेश नेगी की गिरफ्तारी पर भी तलवार लटक रही है। महिला का आरोप है कि विधायक नेगी ने नेपाल, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, देहरादून और हल्द्वानी में भी डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला, विधायक नेगी को अपनी बच्ची का पिता बताकर डीएनए टेस्ट करवाने की भी मांग कर रही है।

अन्य स्थानों पर भी जाएगी टीम

मसूरी के होटल के रजिस्टर में एक दिसंबर 2018 को दोनों के ठहरने की पुष्टि हुई है। रजिस्टर में दोनों के हस्ताक्षर भी मिले हैं। अब जांच टीम पीड़िता को उन स्थानों पर भी लेकर जाएगी, जहां-जहां विधायक महेश नेगी पीड़ि‍ता को लेकर गए थे। वहीं, मंगलवार को पुलिस एक बार फिर रेसकोर्स स्थित विधायक निवास के फ्लैट नंबर 62 का ताला खुलवाने का प्रयास करेगी। पीड़ि‍ता का आरोप है कि विधायक महेश नेगी ने फ्लैट में भी उसके साथ दुष्कर्म किया। हालांकि, विधायक के बीमार होने से फ्लैट के खुलने की संभावना कम ही लग रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments