Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगुस्साए हाथी ने मचाई तबाही, शख्स को पटक-पटक कर मार डाला, कार...

गुस्साए हाथी ने मचाई तबाही, शख्स को पटक-पटक कर मार डाला, कार और झोपड़ी को भी कुचला

ऋषिकेश: लक्ष्मण झूला-नीलकंठ मार्ग पर पटना वाटरफॉल के समीप शुक्रवार की अलसुबह जंगल से सड़क पर आए एक हाथी ने एक व्यक्ति को पटक कर मार डाला। हाथी ने वहां कुछ झोपड़ी नुमा दुकान और कार को भी क्षति पहुंचाई है। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के अंतर्गत गरुड़ चट्टी चौकी से करीब दो किलोमीटर आगे नीलकंठ मार्ग पर पटना वाटर फाल के समीप यह घटना बताई गई है। सुबह करीब 6:30 बजे स्थानीय नागरिकों ने गरुड़ चट्टी पुलिस चौकी को सूचना दी कि वाटर फॉल के समीप हाथी ने एक व्यक्ति को मार दिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद गुंसाई ने बताया कि पुलिस टीम ने सुबह चार बजे क्षेत्र में हाथी को सड़क पर घूमते देखा था। सावधानी बरसते हुए इस मार्ग पर जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया था। पटना वाटरफॉल के समीप अक्सर सड़कों पर घूमने वाले एक व्यक्ति को हाथी ने पटक कर मार डाला। वन विभाग की टीम को सूचित किया गया है। राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अंतर्गत यह घटना बताई गई है। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है।

पुलिस के मुताबिक आसपास रहने वाले ग्रामीणों से मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हाथी ने वहां खड़ी एक कार और झोपड़ी नुमा एक दुकान को भी क्षति पहुंचाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments