Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगुड़ न्यूज,प्रदेश के सभी पार्को में 18 साल तक के बच्चों के...

गुड़ न्यूज,प्रदेश के सभी पार्को में 18 साल तक के बच्चों के लिए फ्री एंट्री।

उत्तराखंड में वन्यजीव प्रेमियों के लिए उत्तराखण्ड  सरकार का बड़ा तोहफा दिया है, वन्य जीव सप्ताह की शुरुआत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई बड़े ऐलान किये।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  देहरादून के एक जू में 1-7 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले वन्य जीव सप्ताह का शुभारम्भ किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि उत्तराखण्ड के टाईगर रिजर्व, नेशनल पार्क, वन्यजीव अभ्यारण्य, कन्जर्वेशन रिजर्व, चिड़ियाघर, नेचर पार्क में 18 साल तक के बच्चों हेतु निःशुल्क प्रवेश दिया जायेगा।ये खबर उन वन्यजीव प्रेमी बच्चो के लिए एक सुखद खबर है।
विसुअल्स
 वन्य जीव सप्ताह के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी ने वन्य जीवों को प्यार करने और उनके दीदार करने वाले बच्चों को एक बड़ी सौगात देते हुए प्रदेश के सभी पार्को में उनके प्रवेश शुल्क को खत्म कर दिया है।जी हां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया एक और बड़ा तोहफा कार्बेट समेत सभी पार्कों  में 18 वर्ष तक के आयु के सभी बच्चों को निशुल्क प्रवेश देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड का 71 प्रतिशत भू-भाग वन क्षेत्र है। यहां के स्थानीय लोगों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण करने हेतु, वन, वन्यजीव एवं पर्यावरण के क्षेत्र अत्यंत महत्पूर्ण है। यहां के लोगों को वनों एवं वन्यजीवों के आर्थिकी से जोड़ने हेतु सी.एम. यंग-ईकोप्रिन्योर स्कीम की शुरुआत की जायेगी। इस स्कीम के अन्तर्गत 1 लाख युवाओं को ईको-प्रिन्योर बनाया जायेगा। इस स्कीम के अन्तर्गत नेचर गाइड, ड्रोन पाइलट, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर, ईकोटूरिज्म, वन्यजीव टूरिज्म आधारित कौशल के उद्यम में परिवर्तित किया जायेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments