Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगृह मंत्रीअमित शाह पहुंचे जौलीग्रांट एयरपोर्ट, घसियारी योजना की करेंगे लांचिंग; पदाधिकारियों...

गृह मंत्रीअमित शाह पहुंचे जौलीग्रांट एयरपोर्ट, घसियारी योजना की करेंगे लांचिंग; पदाधिकारियों की लेंगे बैठक

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड के एक दिनी दौरे पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। वह रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल में सहकारिता विभाग की मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना की लांचिंग करने के साथ ही राज्य की 670 बहुद्देश्यीय सहकारी समितियों के कंप्यूटराइजेशन का उद्घाटन समेत सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की शुरुआत करेंगे। इसी मंच से वह जनसभा को संबोधित भी करेंगे। वहीं, गृहमंत्री के स्वागत को सीएम समेत तमाम नेता एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। सूची में नाम न होने पर मंत्री रेखा वापस लौट गईं। 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। वे आइआरडीटी सभागार में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक लेंगे और फिर प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। इसके बाद देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज, हरिद्वार के लिए रवाना होंगे।

शांतिकुंज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाह हरिद्वार के कनखल स्थित हरिहर आश्रम में साधु संतों से मुलाकात करेंगे। शाम साढ़े छह बजे वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी केंद्रीय गृह मंत्री के सभी कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे।

एयरपोर्ट से लेकर दून तक सुरक्षा कड़ी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे को लेकर एयरपोर्ट से लेकर देहरादून तक पुलिस-प्रशासन मुस्तैद है। एयरपोर्ट पर सीआइएसएफ और पुलिस की सख्त चेकिंग के बाद ही वाहनों को एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश के महामंत्री सुरेश भट्ट, डीजीपी अशोक कुमार एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments