Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगेस्ट हाउस में मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

गेस्ट हाउस में मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना अंतर्गत एक गेस्ट हाउस में कार्यरत मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि लक्ष्मण झूला चौक तपोवन स्थित राजस्थानी गेस्ट हाउस में रिंकू (32 वर्ष) पुत्र सीताराम निवासी महिपालपुर साउथ वेस्ट दिल्ली पिछले दो महीने से मैनेजर के पद पर कार्यरत था। बुधवार की रात को रिंकू अपने कमरे में बेसुधी की अवस्था मे पड़ा मिला। जिसे आपातकालीन सेवा के माध्यम से राजकीय चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, गेस्ट हाउस संचालक अनिल रोहिला ने बताया कि रिंकू पिछले लंबे समय से उनके दिल्ली स्थित गेस्ट हाउस में कार्य करता था। जो कि अभी दो महीने से मुनिकीरेती के तपोवन स्थित राजस्थानी गेस्ट हाउस में आया था। रात को 1:30 बजे वह अपने कमरे में पलंग पर बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। जिसकी सूचना मिलने पर उसे राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिंकू के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments