Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगोयल स्वीट्स के मालिक से मांगी 20 लाख की रंगदारी, रकम ना...

गोयल स्वीट्स के मालिक से मांगी 20 लाख की रंगदारी, रकम ना देने पर जान से मारने की धमकी

हरिद्वार में मिठाई के नामी कारोबारी गोयल स्वीट्स के मालिक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। अनजान नंबर से गोयल स्वीट्स के मालिक को मैसेज पर रंगदारी मांगी गई है। रकम ना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। उधर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले गोयल स्वीट्स में ही कैशियर के रूप में काम करता था।

पुलिस के मुताबिक गोयल स्वीटस आर्यनगर चौक के मालिक प्रणव गोयल के मोबाइल पर अनजान नंबर से मैसेज आया था। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की। रेल चौकी प्रभारी प्रवीण रावत ने बताया कि जिस नंबर से मैसेज आया है, उसकी डिटेल निकाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार पूरे मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments