Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगोरखा राइफल्स के नायक ने लगाई फांसी, कुछ दिन पहले ही हुई...

गोरखा राइफल्स के नायक ने लगाई फांसी, कुछ दिन पहले ही हुई थी शादी; पुलिस कर रही जांच

देहरादून। घंगोड़ा कैंट में तैनात गोरखा राइफल्स के नायक ने संदिग्ध परिस्थितियों में बैरक के शौचालय में फांसी लगा ली। मृतक की पहचान किशोर प्रधान (29 वर्ष) मूल निवासी ग्राम कायमी, पोस्ट डांगरी, थाना दर्शग, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा दिया है।

मृतक के स्वजन को सूचित कर दिया गया है। उनके देहरादून पहुंचने के बाद शव सुपुर्द किया जाएगा। कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर गिरीश चंद्र ने बताया कि बुधवार रात को मिलिट्री पुलिस ने सूचना दी कि गोरखा राइफल्स घंगोड़ा कैंट में तैनात नायक ने बैरक के शौचालय में रस्सी से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली है।

11 को ही आए थे छुट्टी से
सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किशोर को फंदे से नीचे उतरवाया। पूछताछ में जानकारी मिली कि छह माह पहले ही नायक की पोस्टिंग देहरादून के घंगोड़ा कैंट में हुई थी। इसी बीच वह अपने घर नेपाल छुट्टी पर चले गए थे और 11 दिसंबर को ड्यूटी पर लौटे।

कुछ दिन पहले ही हुई थी शादी
पुलिस को बताया गया कि मृतक का परिवार नेपाल में ही रहता है। कुछ समय पहले ही उनकी शादी हुई थी। ऐसे में वो हाल ही में घर से लौटे थे। खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments