Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगोष्ठी : भू-कानून और मूल निवास के मुद्दे को गंभीरता से ले...

गोष्ठी : भू-कानून और मूल निवास के मुद्दे को गंभीरता से ले सरकार

देहरादून। अखिल गढ़वाल सभा के कौथिग उत्सव के दौरान सोमवार की सुबह रेसकोर्स स्थित गुरु नानक पब्लिक स्कूल खेल मैदान में भू-अध्यादेश को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। पूर्व आईएएस अधिकारी एसएस पांगती, वामपंथी नेता इंद्रेश मैखुरी, पीसी थपलियाल, योगेश भट्ट, जय सिंह रावत, पुरुषोत्तम शर्मा ने हिस्सा लिया। गोष्ठी की अध्यक्षता सभा अध्यक्ष रोशन धस्माना ने की और संचालन निर्मला बिष्ट ने किया। सभी वक्ताओं ने राज्य में सशक्त को कानून लाने की मांग की और सरकार को राज्य के मूल निवास के मुद्दे को गंभीरता से लेने की बात रखी। वक्ताओं का कहना था कि राजनीतिक दल जनता को प्रभावित करने वाले मुद्दों को जानबूझकर लटकाए रखना चाहते हैं। स्थाई राजधानी हो लोकायुक्त हो या जो कानून जैसे सरकार के प्राथमिक सूची में यह कार्य नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments