Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगढ़वाल केंद्रीय विवि का ऑनलाइन दीक्षांत समारोह 1 दिसम्बर को.

गढ़वाल केंद्रीय विवि का ऑनलाइन दीक्षांत समारोह 1 दिसम्बर को.

कोरोनाकाल में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि का आठवां दीक्षांत समारोह 1 दिसम्बर को ऑनलाइन आहूत किया जा रहा है। समारोह में दीक्षार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी।दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल होंगे। विवि अनुदान आयोग के अध्यक्ष प्रो धीरेंद्र पाल सिंह कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बनाये गए हैं।

कुलाधिपति डॉ योगेंद्र नारायण अध्यक्षीय भाषण देंगे। कुलपति प्रो.अन्नपूर्णा नौटियाल दीक्षार्थियों को  दीक्षा वाचन देंगी। कुलसचिव एन एस पंवार अतिथियों का स्वागत करेंगे.मीडिया कोऑर्डिनेटर प्रो. एम एम सेमवाल ने बताया कि ऑनलाइन दीक्षान्त समारोह फेसबुक, ट्विटर, यू ट्यूब व विवि की वेबसाइट लिंक के जरिये लाइव प्रसारण किया जाएगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments