Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनचकराता के जंगलों में लगी आग, लाखों की वन संपदा जलकर राख

चकराता के जंगलों में लगी आग, लाखों की वन संपदा जलकर राख

देहरादून। चकराता वन प्रभाग अंतर्गत देवघार रेंज त्यूणी के बागी जंगल में लगी आग के चलते लाखों की वन संपदा जलकर खाक हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने कहा जंगल में बीते सोमवार रात को लगी आग को वन विभाग अभी तक नहीं बुझा पाया। आग लगने से जंगल में पशु चारा और अन्य वनस्पतियां जलकर राख हो गई। सूचना के बाद मंगलवार सुबह वन विभाग की टीम आग बुझाने के लिए जंगल की ओर रवाना हुई। जंगल में चारों तरफ फैली आग के चलते बस्ती क्षेत्र और ग्रामीणों के से बगीचों के लिए भी खतरा पैदा हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments