Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचमोली और पौड़ी के दौरे पर पहुंचे सीएम धामी, कुमाऊं में जायजा...

चमोली और पौड़ी के दौरे पर पहुंचे सीएम धामी, कुमाऊं में जायजा लेंगे भाजपा अध्यक्ष कौशिक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार को पौड़ी और चमोली जिले में आपदाग्रस्त इलाकों के दौरे पर पहुंचे हैं। सीएम पहले चमोली के डुंग्री गांव पहुंचे और आपदा पीड़ितों को सांत्वना दी। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि18 अक्तूबर को गांव के दो लोग भारी बारिश के दौरान पानी लाइन ठीक करने गए थे। लेकिन तब वे लापता हैं। सीएम ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इसके बाद वे पौड़ी का रुख करेंगे। यहां भाजपा की ओर से सर्किट हाउस में आयोजित शोक सभा में वे आपदा के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री विकास भवन में विकास कार्यों व आपदा में हुई क्षति के नुकसान की समीक्षा बैठक करेंगे। डीएम पौड़ी विजय कुमार जोगदंडे ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। 

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में कौशिक का दो दिवसीय दौरा आज से
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक शुक्रवार से नैनीताल जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के लिए दो दिवसीय दौरा करेंगे। वह शुक्रवार को दोपहर दो बजे बिंदुखत्ता और सूर्याजाला के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाएंगे। साढ़े तीन बजे हल्द्वानी में आपदा कंट्रोल रूम का शुभारंभ करेंगे। रात में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। शनिवार को वह रामनगर में आपदा प्रभावितों से मिलेंगे। आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेंगे। दौरे में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान और सोशल मीडिया संयोजक शेखर वर्मा भी साथ रहेंगे। पार्टी ने कंट्रोल रूम के पदाधिकारियों के नंबर भी जारी कर दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments