Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचमोली की घटना के बाद मुख्य सचिव ने दिए सभी कार्यालयों में...

चमोली की घटना के बाद मुख्य सचिव ने दिए सभी कार्यालयों में विद्युत आपूर्ति की जांच के निर्देश

चमोली में हुए हादसे के बाद गुरुवार को मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सभी विभागों में विद्युत आपूर्ति की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों व सचिवों को समस्त परियोजनाओं, आस्थानों व शासकीय कार्यालयों में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था के मानकों का परीक्षण कराए जाने के लिए कहा है।

मुख्य सचिव ने सभी उच्चाधिकारियों को अपने प्रभाराधीन विभागों के विभागाध्यक्षों को इस बाबत निर्देशित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षण कराए जाने के साथ ही प्रभारी अधिकारी से सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाने का प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों के परीक्षण की कार्रवाई विभाग के मानकों के अनुसार व प्रत्येक तीन माह में सुनिश्चित की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments