Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचम्पावत में डीएम का बेटा, माली, कुक व सीओ समेत कई कर्मचारी...

चम्पावत में डीएम का बेटा, माली, कुक व सीओ समेत कई कर्मचारी संक्रमित

चम्पावत। कोरोना महामारी ने अब सरकारी कार्यालयों में पूरी तरह से पांव पसारना शुरू कर दिया है। मंगलवार रात्रि आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में डीएम के पुत्र, माली, कुक, सीओ, इंस्पेक्टर समेत कई कर्मचारी व अधिकारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं मौनपोखरी गांव व जवाहर नवोदय विद्यालय में कई लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन उन्हें माइक्रो कंटेनमेंट जांच बनाने की तैयारी कर रहा है।

कोरोना महामारी पूरे जनपद में फैल चुकी है। प्रतिदिन दर्जनों लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। अब संक्रमण धीरे-धीरे कर सरकारी दफ्तरों व आवासों तक पहुंच गया है। सैंपलिंग नोडल अधिकारी डा. गिरेंद्र चौहान ने बताया कि मंगलवार देर रात व बुधवार को आई रिपोर्ट में करीब 47 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 24 अप्रैल की आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट जिलाधिकारी विनीत तोमर का तीन वर्षीय पुत्र, माली, कुक, सीओ अशोक कुमार, साइबर सेल इंस्पेक्टर हरपाल सिंह समेत पुलिस के 11 कर्मचारी, जवाहर नवोदय विद्यालय के पांच कर्मचारी व मौनपोखरी गांव में करीब 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले।

मौनपोखरी व जवाहर नवोदय विद्यालय को प्रशासन माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए बुधवार को राजस्व व पुलिस की टीम ने सर्वे किया। डा. चौहान ने बताया कि पूल्ड आवास में डीएम व पुलिस आवास में कर्मचारियों के संक्रमित मिलने के बाद अन्य का एंटिजन टेस्ट किया लेकिन वह निगेटिव निकले। बुधवार को डीएम के पुत्र की ट्रूनेट जांच की गई तो वह निगेटिव निकला। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

डीएम विनीत तोमर ने भी पुत्र के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि बुधवार को ट्रूनेट जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं बुधवार को सीडीओ कंट्रोल रूम में तैनात 25 कर्मचारियों का एंटिजन टेस्ट किया गया। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments