Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचारधाम यात्राः यात्रा शुरू होने से पहले बदरीनाथ नेशनल हाईवे फिर बंद,...

चारधाम यात्राः यात्रा शुरू होने से पहले बदरीनाथ नेशनल हाईवे फिर बंद, जगह-जगह फंसे यात्री

उत्तराखंड चार धाम 2023 यात्रा शुरू होने से पहले बदरीनाथ नेशनल हाईवे फिर बंद, जगह-जगह फंसे यात्री

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2023 गंगोत्री, और यमुनोत्री धामों के कपाट आज 22 अप्रैल खुलने के साथ ही यात्रा की शुरूआत हो जाएगी। लेकिन, याजा शुरू होने से पहले टेंशन वाली खबर है। बदरीनाथ नेशनल हाईवे बिहारी में चट्टान टूटने के कारण आज शनिवार सुबह बंद हो गया, जबकि गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे शुक्रवार को भी कई घंटों तक बंद रहा था।

ऐसे में दिल्ली-एनसीआर, यूपी, एमपी सहित देश-विदेश से उत्तराखंड चार धाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को सलाह दी जाती है कि चार धाम यात्रा पर जाने से हाईवे, मौसम सहित अन्य जरूरी जानकारी जुटाने के बाद ही यात्रा पर जाएं। देर शाम हाईवे बंद होने पर तीर्थ यात्रियों की रात सड़कों पर भी गुजर सकती है।

शनिवार सुबह बदरीनाथ हाईवे के बंद होने के बाद जगह-जगह यात्री फंस गए। यात्री जोशीमठ से ऋषिकेश से जोशीमठ नहीं जा पा रहे थे। पहाड़ी से भारी तादाद में बोल्डर और मलबा टूटकर लगातार बद्रीनाथ नेशनल हाईवे में गिर रहा है। बोल्डर और मलबा गिरने से लोग दहशत में आ गए थे। लेकिन, राहत भरी बात यह रही कि कोई भी हादसा नहीं हुआ।

बोल्डर और मलबा गिरने से करीब-करीब तीन घंटे तक हाईवे बंद रहा। राहत की बात रही कि प्रशासन और बीआरओ की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद हाईवे को खोल दिया है। विदित हो कि पिछले तीन दिनों में बदरीनाथ हाईवे कई बार बंद और खुला है। मालूम हो कि गंगोत्री, और यमुनोत्री धाम आज अक्षय तृतीय के दिन 22 अप्रैल को खुल रहे हैं। जबकि, केदारनाथ धाम 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम 27 अप्रैल को खुल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments