Wednesday, March 18, 2026
Homeदेहरादूनचारधाम यात्रा: 23 मार्च से ग्रीन कार्ड जारी, बिना कार्ड नहीं चलेगा...

चारधाम यात्रा: 23 मार्च से ग्रीन कार्ड जारी, बिना कार्ड नहीं चलेगा कोई व्यावसायिक वाहन

आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा पर संचालित होने वाले व्यावसायिक सवारी वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया 23 मार्च से शुरू की जाएगी।

एआरटीओ कार्यालय में 23 मार्च को सुबह 11 बजे से ग्रीन कार्ड बनाने का कार्य विधिवत रूप से शुरू होगा। एआरटीओ रावत सिंह कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर चलने वाले सभी व्यावसायिक सवारी वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य किया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना ग्रीन कार्ड के किसी भी वाहन को यात्रा मार्ग पर संचालित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एआरटीओ ने वाहन स्वामियों और चालकों से अपील की है कि वे 23 मार्च से सभी कार्य दिवसों में अपने वाहनों का समय पर निरीक्षण कराएं और सभी आवश्यक व वैध दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल पर पहुंचकर ग्रीन कार्ड प्राप्त करें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments