Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें आज कहां कैसा है मौसम का...

चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें आज कहां कैसा है मौसम का हाल

जोशीमठ में जारी राहत अभियानों और अध्ययन के लिए आने वाले चार दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं। मौसम विभाग ने 19, 20, 23 और 24 जनवरी को जोशीमठ, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी का अनुमान जताया है। वहीं, आज कहीं हल्की धूप खिली है तो कहीं बादल छाए हैं। वहीं, हरिद्वार और आस पास के क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया हुआ था। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही हल्की धूप खिल गई।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इन चार तिथियों में पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने से प्रदेश मेें मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 19 और 20 जनवरी को बारिश, वहीं 23 और 24 जनवरी को बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में आपदा प्रभावित इलाके जोशीमठ में सरकार, शासन और जिला प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है।

सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता लगातार बनी रहने की संभावनाएं थोड़ी कम हैं, जो राहत की बात है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घंटे में ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जैसे जिलों में घना कोहरा छाने और पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना है।

  • मसूरी में मौसम साफ। धूप खिली।
  • देहरादून में खिली हल्की धूप।
  • जोशीमठ में मौसम खराब, आसमान में छाए बादल।
  •  हरिद्वार में सुबह से खिली धूप, पर ठंड बरकरार। 
  • ज्योलीकोट और नैनीताल की तलहटी में आया जबरदस्त कोहरा।
  • अल्मोड़ा में धूप खिली।
  • रामनगर में धूप।
  • पिथौरागढ़ में धूप।
  • चपावत में धूप।
  • लोहाघाट में धूप।
  • रूद्रपुर में खिली हल्की धूप।
  • नैनीताल में धूप खिली।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments