Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचुनाव से ठीक पहले फिर उत्तराखंड में केजरीवाल, क्या देंगे पांचवी गारंटी...

चुनाव से ठीक पहले फिर उत्तराखंड में केजरीवाल, क्या देंगे पांचवी गारंटी भी; थोड़ी देर में जनता को करेंगे संबोधित

देहरादून। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के दौरे पर हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों से आए पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने उनका स्वागत किया। वे कुछ ही देर में परेड मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह पूर्व सैनिकों और उनके परिवार को सम्मानित भी करेंगे। माना जा रहा है कि जनसभा में केजरीवाल उत्तराखंड की जनता के लिए पांचवीं घोषणा भी कर सकते हैं।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। ऐसे में राजनीतिक दल आम जनता को साधने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में एक बार फिर केजरीवाल उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। केजरीवाल जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वह सीधा बीजापुर गेस्ट हाउस जाएंगे। वहां पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा करेंगे।

इसके बाद दोपहर दो बजे परेड ग्राउंड पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। परेड ग्राउंड में सैनिक सम्मान समारोह के साथ पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का कार्यक्रम है। जनसभा के बाद केजरीवाल जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। आप की कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि यह जनसभा भाजपा और कांग्रेस की सभाओं से बड़ी साबित होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments