Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचेकिंग में लापरवाही देहरादून एसएसपी ने नाप दिए एक दरोगा और 2...

चेकिंग में लापरवाही देहरादून एसएसपी ने नाप दिए एक दरोगा और 2 कांस्टेबल , किया लाइन हाजिर

देहरादून। चेकिंग ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने एक दरोगा व दो कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया जबकि 2 महिला पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई को psc सेनानायक को रिपोर्ट भेजी है।

आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा शहर क्षेत्र के चेकिंग पॉइंटों का निरीक्षण किया जा रहा था।निरीक्षण के दौरान प्रिंस चौक बैरियर ड्यूटी का औचक निरीक्षण किया गया तो निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पाया गया कि बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा चेकिंग सतर्कता से नही की जा रही थी व आने जाने वाले वाहनों को रोककर पूछताछ नही की जा रही थी । इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ड़यूटी में लापरवाही बरतने पर उपनिरीक्षक ऋषिराम, का0 विनोद सिंह ,का0 बलवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाज़िर किया गया तथा महिला कानि0 संतोषी राणा व महिला कानि0 सुधा 40 बटालियन पीएसी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु कमांडेंट 40 पीoएoसीo को पत्राचार किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments