Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डछह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून। आज उत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के छह जिलों के कई क्षेत्रों में मंगलवार को भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जारी बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और पौड़ी जिलों के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

कहीं-कहीं बिजली गिरने का भी अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून और आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की से मध्यम वर्षा के कुछ दौर हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments