Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डछात्रों को हॉकी के गुरु मंत्र देने 24 को पहुंचेंगे टोक्यो ओलंपिक में...

छात्रों को हॉकी के गुरु मंत्र देने 24 को पहुंचेंगे टोक्यो ओलंपिक में देश को कांस्य दिलाने वाले सिमरनजीत

देहरादून। भारत की हॉकी टीम में शामिल स्टार मिडफील्डर सिमरनजीत सिंह 24 को रुद्रपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्रों को हॉकी के गुरु मंत्र सिखाने पहुंच रहे हैं। उसके बाद वह मीडिया से प्रेस वार्ता करेंगे।

पीलीभीत के मझोला निवासी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह ने टोक्यो ओलंपिक में भारत की टीम से जर्मनी के खिलाफ खेला था। उन्होंने ही पहला व पांचवां गोल दागकर भारत को 41 साल बाद कांस्य पदक दिलवाया है।

रुद्रपुर दिल्ली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने बताया कि टोक्यो ओलंपिक में हॉकी टीम की जीत के स्टार सिमरनजीत सिंह 24 अगस्त को सुबह 10 बजे स्कूल पहुंच रहे हैं।

वहां वह छात्रों को हॉकी खेल में आगे आने के लिए प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद मीडिया से वह प्रेस वार्ता करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments