Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डछिनका में 17 घंटे बाद खुला हाईवे, पहाड़ी से लगातार गिर रहे...

छिनका में 17 घंटे बाद खुला हाईवे, पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर, फिर रोकी वाहनों की आवाजाही

बदरीनाथ हाईवे पर छिटक रहे पत्थर

छिनका में बदरीनाथ हाईवे शुक्रवार को 17 घंटे बाद हुआ सुचारू हुआ तो वाहनों को पुलिस की निगरानी में रवाना किया गया। लेकिन पहाड़ी से लगातार पत्थर छिटकने के कारण फिलहाल वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

बता दें कि बदरीनाथ हाईवे गुरुवार सुबह नौ बजकर 49 मिनट पर भूस्खलन होने से बंद हो गया था। रातभर हाईवे को खोलने का काम जारी रहा। जिसके बाद शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे हाईवे खोल दिया गया।

पुलिस प्रशासन की ओर से सबसे पहले पीपलकोटी व बिरही की ओर फंसे यात्रा वाहनों को गंतव्य की ओर भेजा गया। इसके बाद चमोली की ओर फंसे वाहनों को भेजा गया। हाईवे खुलने पर फंसे करीब 10 हजार तीर्थयात्रियों, स्थानीय लोगों और सेना के जवानों ने राहत की सांस ली है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे खोल दिया गया है। हाईवे के दोनों ओर से फंसे वाहनों को भेज दिया गया। लेकिन यहां पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। इसके चलते फिलहाल वाहनों की आवाजाही रोकी गई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments