Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डछेड़छाड़ से परेशानी महिला और उसकी बेटी, भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाए आरोप

छेड़छाड़ से परेशानी महिला और उसकी बेटी, भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाए आरोप

देहरादून। लाखामंडल निवासी भाजपा की महिला नेता ने छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पत्रकार वार्ता की। उत्तरांचल प्रेस क्लब में सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में महिला नेता ने आरोप लगाया कि बीते चार मई को उनके साथ लाखामंडल के स्कूल में छेड़छाड़ हुई। आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ छेड़छाड़ की। इसका मुकदमा भी महिला ने दर्ज कराया है। महिला ने कहा कि कई सालों से आरोपी उसे परेशान कर रहे हैं। भावुक हुई महिला ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। महिला ने कहा कि उसकी बेटी को भी आरोपी परेशान कर चुके हैं। महिला कई सामाजिक संगठन से भी जुड़ी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments