Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डजंगली मशरूम खाने से बीमार दादा-दादी और पोती की मौत, 16 अगस्त...

जंगली मशरूम खाने से बीमार दादा-दादी और पोती की मौत, 16 अगस्त को कराया था एम्स ऋषिकेश में भर्ती

ऋषिकेश। टिहरी जिले के प्रताप नगर के सुकरी गांव में जंगली मशरूम खाने से बीमार दादा, दादी और उनकी पोती की एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई। उन्हें हालत ज्यादा बिगड़ने पर बीती 16 अगस्त को एम्स ऋषिकेश लाया गया था। आज उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में सलोनी सेमवाल (13 वर्ष), इनकी दादी विमला देवी (56 वर्ष) और दादा सुंदरलाल सेमवाल (62 वर्ष) सभी निवासी सुकरी गांव प्रताप नगर टिहरी गढ़वाल को भर्ती कराया गया था। जंगली मशरूम जिसे क्षेत्रीय भाषा में चुंई कहा जाता है, खाने से तीनों बीमार पड़ गए थे। आइसीयू में इनका उपचार चल रहा था। तीनों की एम्स में मौत हो गई।

पुलिस चौकी एम्स के प्रभारी उप निरीक्षक शिवराम ने बताया कि तीनों के स्वजन यहीं मौजूद है। पुलिस तीनों के शव का पोस्टमार्टम करा रही है। आपको बता दें कि बीती 12 अगस्त को इन्होंने अपने घर में रात के भोजन में जंगली मशरूम बनाया था, जिसे खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वहीं के स्थानीय चिकित्सक को दिखाया गया था। हालत ज्यादा गंभीर होने पर 16 अगस्त को एम्स लाया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments