Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डजरूरतमंद लोगों को दान करें पुरानी किताबें और दवाएं

जरूरतमंद लोगों को दान करें पुरानी किताबें और दवाएं

देहरादून। आप भी यदि उपयोग में नहीं आने वाली अपनी पुरानी किताबें और दवाएं जरूरतमंद लोगों को दान करना चाहते हैं तो जिला प्रशासन की मुहीम से जुड़ सकते हैं। जिलाधिकारी सोनिका की पहल पर शहर में कुछ ऐसी जगह चिन्हित की गई हैं। जहां लोग किताबें और दवाएं दान कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पुरानी किताबें और दवाएं जरूरतमंद लोगों को हम बड़ी मदद कर सकते हैं। दान की गई दवाएं और पुस्तकें और दवाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम टीम करेगी। टीम के सदस्य यह सुनिश्चित करेंगे कि एकत्रित दवाएं और पुस्त्कें उन लोगों तक पहुंचे जिन्हें इनकी सख्त जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस मुहीम से जुड़े, ताकि इसे सफल बनाया जा सके। इससे पहले जिलाधिकारी सोनिका ने सर्दियों के कपड़े आदि जरूरतमंद लोगों को दान करने के लिए मुहीम चलाई थी। जो काफी सफल भी रही।

यहां भेंट करें दवाएं और पुस्तकें
विभिन्न रूटों पर चल रही स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बसों, दून लाइब्रेरी भवन ‘‘लैंसडौन चैक’’, एमडीडीए कार्यलय ट्रांसपोर्टनगर, स्मार्ट सिटी कार्यालय, सर्वे चैक के समीप तिलु रौतेली छात्रावास परिसर में स्थित वात्सल्य डे केयर सेंटर। मुहीम के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001802525 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments