Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डजल्द होगा उत्तराखंड कोरोना मुक्त राज्य में शामिलः सीएम रावत

जल्द होगा उत्तराखंड कोरोना मुक्त राज्य में शामिलः सीएम रावत

देहरादून। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में कोरोना पर नियंत्रण रखने के लिए प्रदेशवासियों को महत्वपूर्ण सहयोग देने के लिये धन्यवाद दिया । उन्होने कहा कि सभी कोरोना वारियर्स पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। साथ ही प्रदेशवासियों ने भी दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुशासन का परिचय देते हुए सरकार का सहयोग किया है। उसी का परिणाम है कि राज्य में कोरोना संक्रमण बढने की दर को काफी कम रखने में सफल रहे हैं। उन्होनें कहा अगर सभी लोगों का इसी प्रकार साथ मिलता रहा तो कोरोना के खिलाफ लम्बी लङाई में अवश्य जीत होगी।

उन्होनें बताया कि उत्तराखंड में पहला मरीज 15 मार्च को मिला था, और इसके बाद ही राज्य सरकार ने अपने स्कूल-कॉलेज बंद करने का निर्णय लिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने जनता कर्फ्यू की बात कही और लाकडाउन पूरे देश में लागू किया। लाॅक्डाउन को आज एक महीना एक दिन हो गया है।

उन्होनें कहा सर्वप्रथम प्रदेशवासियों का धन्यवाद देना चाहूंगा जिस संयम अनुशासन से उन्होंने सहयोग दिया उसी का परिणाम रहा कि उत्तराखंड आज कोरोना की रोकथाम में देश में तीसरे नंबर पर है । अभी तक कुल 47 कोरोना पॉजिटिव केस राज्य में आए हैं जिनमें से 24 ठीक हो गए हैं। इस गति को रोक पाने में सफलता सभी के सहयोग से हो पाई है। उन्होनें कहा डॉक्टरों और प्रशासनिक तंत्र ने इस में अग्रणी भूमिका निभाई है, पुलिस, सामाजिक संगठनों और आम जनों की भूमिका रही है उसी का परिणाम है कि आज उत्तराखंड बेहतर स्थिति में है।

उन्होंने कहा कि ‘मुझे विश्वास है कि बहुत जल्द हम कोरोना मुक्त राज्य में शामिल हो जाएंगे‘, सभी लोगों का सहयोग मिलता रहे तो । 3 मई तक प्रधानमंत्री मोदी ने लाकडाउन की घोषणा की है । तबतक इसी तरह से पूरे संयम के साथ आगे भी सहयोग देना होगा ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार की गाइडलाइन के अंतर्गत आमजन को हर सम्भव सहायता पहुंचाने की कोशिश की गई है। जीवन के लिए आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की कोई कमी नहीं आने दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments